Breaking News

शाहजहांपुर में यमुना किनारे खेत में गए 19 वर्षीय राहुल की नदी में पैर फिसलने के कारण डूबने से हुई मौत

http://www.pioneerhindi.com/storage/article/708Epzce3fXB3ovnFblDpXfIxsven4sGKfYN1VL7.gif

गांव शाहजहांपुर में खेत गए युवक की यमुना में ढुबने के मामले में डीसीपी बल्लबगढ़ श्री कुशल सिहं के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम गुरुग्राम व सोनीपत को, डुबे युवक की तलाश के लिए बुलाया था। युवक को आज यमुना में मृत अवस्था में तलाश कर लिया गया है। 


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने साथियों के साथ अपने खेत पर किसी काम से गया था। जो युवक के खेत यमुना से सटे हुए होने के कारण युवक का यमुना के किनारे पेर फिसल गया और यमुना में गिर गया। जो साथ गए साथियों ने युवक को बचाने के लिए आवाज लगाई। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को देखा जो नज़र नही आया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहूंची घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। थाना प्रबन्धक छायसां की टीम और एसडीआरएफ टीम की सहायता से युवक को आज शाहजहांपुर यमुना एरिया से बरामद कर लिया गया है। मृतक की लाश को पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया है। मृतक राहुल 12वीं पास करने के बाद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था।


ताज़ा समाचार

Categories