Breaking News

Uttarakhand: BJP ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, MLA Mahendra Bhatt को मिली कमान

http://www.pioneerhindi.com/storage/article/yeLn3StiMDQBKP9bFVIDSXL6zZMmKY9475LD9dk2.jpg

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। बताया जा रहा है कि नाम की घोषणा होने के बाद अब वे मदन कौशिक से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। इसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय में जाएंगे। वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार सौंपेंगे।


ताज़ा समाचार

Categories